Friday, 26 April 2013

MAHA YAGH


बेनीपुर, अप्र : क्षेत्र के हावीभौआड़ उच्च विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ मंडप पर लकड़ी के घर्षण से अग्नि प्रज्वलित करते ही श्री राम महायज्ञ प्रारंभ हो गया। दोपहर बारह बजे संत शिरोमणि राम उदित दास जी महाराज उर्फ मौनी बाबा ने महायज्ञ की शुरूआत की। इसके साथ ही पूरा यज्ञ स्थल जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। 51 पंडितों द्वारा लगातार यज्ञ मंडप में शाकल्य डाला जा रहा है, जो 27 अप्रैल तक जारी रहेगा। महायज्ञ शुरू होने के साथ ही यज्ञ मंडपों की परिक्रमा करने हजारों महिला एवं पुरुषों की भीड़ वहां उमड़ने लगी। लोग मौनी बाबा का जय कारा भी लगा रहे थे। दूसरी ओर आज से ही यहां वृंदावन की रासलीला शुरू हो गई। मौनी बाबा ने बताया कि आज देर शाम बाल व्यास जगत मोहन पांडेय का संकीर्तन भी शुरू हो गया। शनिवार से साध्वी राखी भारती का प्रवचन होगा। वहीं यज्ञ स्थल प्रांगण में मीना बाजार, मौत का कुंआ, लक्ष्मण झूला, कठपुतली नाच का भी लोग लुत्फ उठाने लगे हैं। स्थानीय ग्रामीण व बेनीपुर के उप प्रमुख मनोज मिश्र, आनंद चंद्र झा, मुरारी झा सहित महायज्ञ समिति के दर्जनों सदस्य लोगों के स्वागत में लगे थे।

No comments:

Post a Comment