दरभंगा, कार्यालय संवाददाता : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री चंद्रमोहन राय ने कहा है कि विधायकों की शिकायतों को अफसर गंभीरता से लें तथा त्वरित जांच कर इसकी सूचना संबंधित सदस्यों को अवश्य दें। साथ जिस सदस्य की अनुशंसा पर योजनाएं ली जा रही हैं उसके शिलान्यास या उद्घाटन के अवसर पर उन्हें अवश्य बुलाएं। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सेतु व सड़क योजना की संच.
Saturday, 27 April 2013
Friday, 26 April 2013
MAHA YAGH
बेनीपुर, अप्र : क्षेत्र के हावीभौआड़ उच्च विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ मंडप पर लकड़ी के घर्षण से अग्नि प्रज्वलित करते ही श्री राम महायज्ञ प्रारंभ हो गया। दोपहर बारह बजे संत शिरोमणि राम उदित दास जी महाराज उर्फ मौनी बाबा ने महायज्ञ की शुरूआत की। इसके साथ ही पूरा यज्ञ स्थल जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। 51 पंडितों द्वारा लगातार यज्ञ मंडप में शाकल्य डाला जा रहा है, जो 27 अप्रैल तक जारी रहेगा। महायज्ञ शुरू होने के साथ ही यज्ञ मंडपों की परिक्रमा करने हजारों महिला एवं पुरुषों की भीड़ वहां उमड़ने लगी। लोग मौनी बाबा का जय कारा भी लगा रहे थे। दूसरी ओर आज से ही यहां वृंदावन की रासलीला शुरू हो गई। मौनी बाबा ने बताया कि आज देर शाम बाल व्यास जगत मोहन पांडेय का संकीर्तन भी शुरू हो गया। शनिवार से साध्वी राखी भारती का प्रवचन होगा। वहीं यज्ञ स्थल प्रांगण में मीना बाजार, मौत का कुंआ, लक्ष्मण झूला, कठपुतली नाच का भी लोग लुत्फ उठाने लगे हैं। स्थानीय ग्रामीण व बेनीपुर के उप प्रमुख मनोज मिश्र, आनंद चंद्र झा, मुरारी झा dhirendra jha सहित महायज्ञ समिति के दर्जनों सदस्य लोगों के स्वागत में लगे थे।
MAHA YAGH
बेनीपुर, अप्र : क्षेत्र के हावीभौआड़ उच्च विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ मंडप पर लकड़ी के घर्षण से अग्नि प्रज्वलित करते ही श्री राम महायज्ञ प्रारंभ हो गया। दोपहर बारह बजे संत शिरोमणि राम उदित दास जी महाराज उर्फ मौनी बाबा ने महायज्ञ की शुरूआत की। इसके साथ ही पूरा यज्ञ स्थल जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। 51 पंडितों द्वारा लगातार यज्ञ मंडप में शाकल्य डाला जा रहा है, जो 27 अप्रैल तक जारी रहेगा। महायज्ञ शुरू होने के साथ ही यज्ञ मंडपों की परिक्रमा करने हजारों महिला एवं पुरुषों की भीड़ वहां उमड़ने लगी। लोग मौनी बाबा का जय कारा भी लगा रहे थे। दूसरी ओर आज से ही यहां वृंदावन की रासलीला शुरू हो गई। मौनी बाबा ने बताया कि आज देर शाम बाल व्यास जगत मोहन पांडेय का संकीर्तन भी शुरू हो गया। शनिवार से साध्वी राखी भारती का प्रवचन होगा। वहीं यज्ञ स्थल प्रांगण में मीना बाजार, मौत का कुंआ, लक्ष्मण झूला, कठपुतली नाच का भी लोग लुत्फ उठाने लगे हैं। स्थानीय ग्रामीण व बेनीपुर के उप प्रमुख मनोज मिश्र, आनंद चंद्र झा, मुरारी झा सहित महायज्ञ समिति के दर्जनों सदस्य लोगों के स्वागत में लगे थे।
MAHA YAGH
बेनीपुर, अप्र : हावीभौआड़ गांव में आयोजित श्रीराम महायज्ञ में प्रवचन करते हुए साध्वी राखी भारती ने बुधवार को कहा कि बाल्यावस्था में दिए संस्कार जीवन की अंतिम अवस्था तक फलदाई होते हैं। उन्हीं संस्कारों पर व्यक्तित्व निर्भर रहता है। साध्वी ने कहा कि बालक के जीवन में संस्कार का प्रथम संचार माता करती है। इसलिए मां बालक की पहली गुरु मानी जाती है। उन्होंने धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि धर्म की स्थापना और अधर्म का हनन करने के लिए प्रभु ने दशरथ जी के घर में अवतार लिया था। परमात्मा के अवतार से सभी आनंदित हुए थे। उन्होंने कहा कि प्रभु राम साक्षात धर्म का विग्रह हैं। राम का नाम लेने से सभी दुखों का अंत हो जाता है। प्रतिदिन राम नाम जपने की सलाह उन्होंने श्रद्धालुओं को दी। प्रवचन के दौरान साध्वी के सुमधुर भजनों में श्रद्धालु गोता लगाते रहे। पंडाल खचाखच भरा था।
Subscribe to:
Posts (Atom)